夜行书生
अमेरिकी टैरिफ है भारत के लिए सुधारों का अवसर, निर्यात बाजारों में करने होंगे बड़े बदलाव_我的网站

A | नई दिल्ली। नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत ने बुधवार को कहा कि भारत को अमेरिका के टैरिफ को एक चेतावनी के रूप में लेना चाहिए, ताकि वह साहसिक और एक पीढ़ी में एक बार होने वाले सुधारों को लागू कर सके और दीर्घकालिक विकास के लिए अपने निर्यात बाजारों को विविधता ला सके।,एक कार्यक्रम में कांत ने कहा कि यह भारत का सदी है और मुझे भरोसा है कि ट्रंप ने हमें सुधारों का एक बड़ा अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका की ओर से भारत पर टैरिफ बढ़ाने में रूस से तेल खरीदारी कोई मुद्दा नहीं है। यह ऐसा होता तो चीन और तुर्किये रूस से हमसे अधिक तेल खरीदते हैं।,यह भी पढ़ें: भारत के लिए सुनहरा अवसर चुनौतियों से निपटने के लिए अमिताभ कांत के सुझाव विडंबना यह है कि अमेरिका रूस और चीन के साथ बातचीत कर रहा है, जबकि चीन रूसी तेल का सबसे बड़ा खरीदार है। हमें इन वैश्विक चुनौतियों को साहसिक सुधारों के लिए प्रेरणा के रूप में लेना चाहिए। उन्होंने वैश्विक सप्लाई चेन व्यवधान और उत्पादन अवसंरचना के तेजी से विस्तार के लिए भारत की प्रशासनिक दक्षता में सुधार की आवश्यकता पर भी जोर दिया। कांत ने स्टार्टअप्स को विभिन्न मंजूरी मिलने में आने वाली समस्याओं पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत में एक स्टार्टअप का पंजीकरण कराने में छह महीने लगते हैं।。 नई दिल्ली। अमेरिकी की ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने भारत पर लगाए गए ट्रंप टैरिफ (Trump Tariffs) को लेकर एक रिपोर्ट जारी की। उसने कहा कि ट्रंप को भारत ने मध्यस्था का क्रेडिट नहीं दिया, जिसके चलते उनका ईगो हर्ट हो गया और उन्होंने भारत पर अतिरिक्त टैरिफ लगाया।,जेफरीज की रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा भारतीय वस्तुओं पर लगाए गए 50 प्रतिशत के भारी शुल्क मुख्यतः राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यक्तिगत नाराजगी का परिणाम हैं। क्योंकि उन्हें भारत-पाकिस्तान संघर्ष में मध्यस्थता करने की अनुमति नहीं दी गई थी।,रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने कथित तौर पर मई में दोनों देशों के बीच चार दिवसीय सैन्य संघर्ष के बाद हस्तक्षेप करने की उम्मीद की थी। इसमें कहा गया है कि "टैरिफ मुख्य रूप से अमेरिकी राष्ट्रपति की "व्यक्तिगत नाराजगी" का परिणाम हैं, क्योंकि उन्हें भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से चली आ रही कटुता को समाप्त करने में भूमिका निभाने की अनुमति नहीं दी गई।",इस खबर को अपडेट किया जा रहा है...。
Current article:http://uj19ke.guaxiazaopinduan.cfd/list_q0fm/jgvntq.html
Published on:05:11:39
















